Skip to main content

केदारनाथ धाम की यात्रा

केदारनाथ धाम यात्रा के पहले पड़ाव में सोनभद्र से प्रयागराज (UPSRTC की बस द्वारा) व प्रयाग राज से हरिद्वार (भारतीय रेल द्वारा) पहुचा गया, हरिद्वार एक आश्रम में मामूली सहयोग राशि देकर रात्रि विश्राम हुआ और अगले दिन सीतापुर (सोन प्रयाग से थोड़ा पहले, फाटा से थोड़ा आगे) तक का सफर प्राइवेट टैक्सी द्वारा तय किया गया और सीतापुर के एक होटल/लॉज में रात्रि विश्राम कर अगली सुबह गौरी कुंड से बाबा केदारनाथ जी के लिए यात्रा प्रारंभ की गई।
Day 1,2,3

I would like to add that all the non-centric pics of nature are taken on a moving vehicle by using Canon EOS 1300D & Selfies as well as personalised pics by Infinix Note 5












Day 4
Early Morning..यात्रा की शुरुआत..गौरी कुंड से पैदल श्री केदारनाथ धाम तक,
भीमबली तक पहुचते पहुचते सारी एनर्जी खत्म और मजबूर हो के खच्चर/घोड़ा लेना पड़ा, जंहा सरकारी रेट ₹ 1250 था लेकिन अनभिज्ञता के कारण ₹ 2000 देने पड़े, इसलिए आप नीचे से ही घोड़ा/खच्चर ले लें जंहा इस बार का निर्धारित किराया ₹ 2300 है। वापसी के समय भले ही पैदल आ जाएं।
उससे  भी बेहतर यदि आपके पास समय है तो एक हफ्ते पहले ही हेलीकाप्टर सेवा बुक कर सकते हैं जंहा 5 सर्विस प्रोवाइडर इस बार अपनी सेवाएं दे रहे हैं और सम्भवतः एक हफ्ते बाद की कन्फर्म बुकिंग मिल जाएगी। जंहा घोड़े-खच्चर से 3 से 4 घण्टे लगते हैं वंही पैदल पहुचने में औसतन 6 से 10 घण्टे लग जाते हैं, वंही हेलीकाप्टर द्वारा फाटा हेलिपैड से 7 से 10 मिनट में श्री केदारनाथ धाम पहुचा जा सकता है।













अंततः पहुचे अपने इस ट्रिप के ड्रीम डेस्टिनेशन तक श्री केदारनाथ जी के दर्शन हेतु..
सबसे पहले, रात के विश्राम की व्यवस्था हेतु टेंट/डॉरमेट्री (₹300/₹400 प्रति व्यक्ति स्लीपिंग बैग के साथ) बुक किया गया क्यों कि भीड़ बहुत ज्यादा थी और जगह कम, फिर मंदिर की तरफ प्रस्थान, हल्की बर्फबारी और बारिश के बाद निकले मंदिर की तरफ जंहा चारों ओर बर्फ पहले से मौजूद और हरी वादियों से घिरा,
संध्या आरती और रात में मंदिर का नज़ारा देखते ही बनता है,
तत्पश्चात निःशुल्क भंडारे और चाय का सेवन हुआ,
और ये ठंड ऐसी कि..
















स्लीपिंग बैग- बॉक्स नुमा रजाई का सिली हुई आकृति जिसमें एक सिरे पर चेन लगी होती है और उसमें घुस के लेट जाने पर चेन बंद कर आराम से सो सकते हैं, साथ ही सोते समय कीमती वस्तुएं जैसे मोबाइल, कैमरा, पावर बैंक, वॉलेट, पर्स इत्यादि भी आराम से रखा जा सकता है वो भी एकदम सुरक्षित। और अंदर से इतना गर्म कर देता है कि शरीर पर के कपड़े भी निकालने पड़ गए।

अगले दिन Day 5 सुबह सुबह श्री केदार जी का दर्शन व प्रस्थान का समय..
वापसी के रास्ते मे हिमखंड का लुत्फ उठाते हुए और Mountain Water का सेवन करते हुए पैदल ही हम लोग वापस गौरी कुंड तक चले आये, नीचे आते समय कोशिश करें कि घोड़ा/खच्चर न करना पड़े क्यों कि दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। चूंकि चढ़ाई पर चढ़ते समय कई दुर्घटनाओं के प्रत्यक्षदर्शी बना गया इसलिए घोड़े/खच्चर पर वापसी की हिम्मत नही हुई।
रास्ते भर खाने पीने के समान दुगुने दाम पर मिलते हैं जो कि वाजिब है क्यों कि इतनी चढ़ाई पर चढ़ के ये सब सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। जैसे आलू के पराठे ₹50, चाय ₹20, पानी की बोतल ₹40, साधारण भोजन ₹200 थाली इत्यादि। क्वालिटी की बात न सोचें, मिल जा रहा यही बहुत है।











केदारनाथ से बद्रीनाथ के सफर के लुत्फ के लिए देखिये अगला ब्लॉग
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए लिंक को टच करें
अच्छा लगे तो सब्सक्राइब भी कीजियेगा
https://youtu.be/uA5sQuIjPUk
https://youtu.be/o-Y0LGrs9ms

Comments

Popular posts from this blog

Weekend Trip to Silhat Dam as well as Nagwa Dam, Sonbhadra, UP, India

यात्रा की शुरुआत हम लोगों ने सबसे पहले सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज मुख्यालय से शुरू की वहां हम लोगों ने पता करने पर पाया कि कुछ ही दूर पर रामगढ़ नाम का एक बाजार है जहां से सिलहट डैम और नगमा डैम के लिए रास्ते जाते हैं और यह भी पता लगाया कि वहां आसपास रुकने के लिए कोई भी होटल या कोई भी धर्मशाला वगैरह नहीं है हम लोगों ने वहां से कैब ली और आगे नई बाजार होते हुए रामगढ़ बाजार पहुंचे लगभग 30 किलोमीटर की दूरी आधे घंटे में तय हुई  रास्ता अच्छा था। रामगढ़ बाजार से थोड़ा आगे बढ़ने पर पन्नू गंज थाना पड़ता है जहां से दाहिने साइड हम लोगों ने अपनी गाड़ी मोड़ ली। उस रास्ते से करीब 4 किलोमीटर आगे जाने पर एक नहर मिलती है उस नहर  की तरफ हम लोग बाएं मुड़ गए और उसी नहर को पकड़ के आगे बढ़े । स्थानीय लोगों ने बताया कि यह नहर सिलहट डैम से होकर आ रही है हम लोग उसी नहर के किनारे किनारे आगे बढ़ते चले गए रास्ता बढ़िया है बाइक से भी जाने लायक है फोर व्हीलर से भी जाने लायक है जिस भी साधन से आप जाना चाहें, जा सकते हैं। थोड़ी ही देर में हम लोग पहुंच गए पहुंचने के बाद हल्की बारिश हो चुकी थी मौसम बहुत सुहावना...

पूर्वोत्तर राज्य की सैर (छठा दिन)

अपनी यात्रा के अगले दिन हम लोग निकल पड़ते हैं अपने उस पड़ाव की तरफ जंहा के लिए इतनी दूर से चले थे..तवांग तवांग, अरुणाचल प्रदेश का एक बहुत ही खूबसूरत और विश्व प्रसिद्ध परिक्षेत्र है। यंहा की मॉनेस्ट्री एशिया में सबसे ऊंचाई पर स्थित मॉनेस्ट्री मानी जाती है जंहा बुद्धिज्म की शिक्षा दीक्षा भी प्रदान की जाती है और इसी क्षेत्र से हम लोगों को तिबतन सभ्यता की जानकारी भी प्राप्त होती है। दिरांग से लगभग 140 किलोमीटर दूर स्थित इस जगह को जाने वाले रास्ते पर न जाने कितने पिकनिक स्पॉट हैं जंहा आप रुक कर उन पलों का भरपूर लुत्फ उठा सकते हैं। इसी क्रम में दिरांग से थोड़ा आगे बढ़ने पर एक मोहन कैम्प नामक जगह पड़ती है जंहा होटल समझाना पर हम लोगों का ब्रेकफ़ास्ट हुआ, जो कि दिरांग से लगभग 37 किलोमीटर दूर NH13 पर बना था, उसके आस पास और भी चार छह होटल तथा आठ दस दुकानें भी थीं जंहा नेपाल और चीन के विभिन्न खाद्य पदार्थ मिलते हैं। जिनकी कीमत व्यक्ति को देखकर अलग अलग बताया जाता है, तो आप थोड़ा समझदारी से ही क्रय करें। ये एक ऐसा स्थान है जंहा दोनो तरफ से आने वाली गाड़ियां रुकती हैं और नाश्ता/भोजन वगैरह करते हैं। यंहा से ल...

पूर्वोत्तर राज्य की सैर (तीसरा दिन,भाग एक)

रात के 12 बजे के आस पास सोये ही थे कि 3 बजे गाड़ी वाले भाई साहब का फोन आ गया कि सर मैं किधर आऊं रिसीव करने, उनको व्हाट्सएप पर लोकेशन भेजी और वो आ गए हमारे होटल, फिर जल्दी जल्दी नहा धो के निकले होटल से बाहर.. अरे ये क्या ! सुबह के चार बजे उजाला परिवार के सदस्य ये देख के चकित, चूंकि मै नार्थ ईस्ट का ट्रिप कर चुका था तो मुझे इतनी हैरानी नही हुई लेकिन वो सुबह गुवाहाटी की एकदम मजेदार। हम लोग जल्दी से पहुचे कामाख्या जंक्शन जंहा हमारे अन्य साथी हमारा इन्तेजार कर रहे थे। मौसम बहुत ही खुशनुमा और ठंडा था, ठंड इतनी सी थी कि रात में AC चलाते ही बंद करना पड़ा। हमारे ड्राइवर भाई साहब ने जल्दी जल्दी सामान ऊपर चढ़ा के बड़ी सी पॉलिथीन से ढक दिया ताकि रास्ते मे बारिश होने पर भी बैग वगैरह न भीगे। आज की यात्रा काफी लंबी थी तो जितना जल्दी हो सकता था निकलना जरुरी था। अब मेरे लिए एक और अग्नि परीक्षा थी वो ये कि श्रीमती जी इतनी लंबी दूरी की यात्रा कभी की नही थी और उन्हें गाड़ी में वोमिटिंग वगैरह की शिकायत रहती है, उनके दिमाग मे अभी तक के सफर में सिर्फ यही बात कौंध रही थी कि कैसे जाऊंगी छोटी गाड़ी से। हमने उन्ही के ...