Skip to main content

पूर्वोत्तर राज्य की सैर (पहला दिन)

 तो चलिए ले चलते हैं अब आपको कोरोना के क़हर के दो साल बाद फिर से एक नई जगह घुमाने।

इस बार के ट्रिप की जानकारी दे दूं कि इस बार पूरे परिवार के साथ प्लान बना है और हम आप मे से बहुत लोग पूरे परिवार के साथ घूमना तो चाहते हैं मगर सही रुट मैनेजमेंट और बजट मैनेजमेंट की वजह से घर से नही निकल पाते हैं तो ऐसे ही साथियों की मदद के लिए मैं अपने अनुभव साझा करता रहा हूँ ताकि उन्हें भी घूमने में उनकी मदद कर सकूं।


इस बार की ट्रिप पूरी तरह बजट ट्रिप है और मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि आप लोगों को सारी जानकारी दे सकूं, साथ ही लगने वाला खर्च भी साझा करता रहूंगा।


चलिए इस बार आप लोगों को घुमाते हैं,

पूर्वोत्तर के द्वार गुवाहाटी की सैर कराते हैं।

 हम सभी लोगों का अचानक से प्लान बना, कोई पहले से प्लान नहीं था सिर्फ 5 दिन पहले की मेहनत और आज इस ट्रिप का पहला दिन।

हम लोग अपने निवास स्थान से निजी साधन द्वारा दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) पहुंचे और वहां से हम लोगों ने राजेन्द्र नगर टर्मिनल (पटना) तक फरक्का एक्सप्रेस की बुकिंग करवाई थी, मजे की बात आपको बताऊं कि DDU जंक्शन के डिस्प्ले पर कहीं भी आपको फरक्का एक्सप्रेस की डिटेल नहीं मिल रही थी, ऑनलाइन चेक करने पर पता चल रहा था कि ट्रेन रास्ते में वाराणसी से आगे निकल चुकी है और जब मैं पूछ-ताछ काउंटर पर गया पता करने तो वहां मुझे बताया जाता है कि वह ट्रेन अभी वाराणसी स्टेशन पर खड़ी है और अभी चलने पर एनाउंसमेन्ट किया जाएगा, इतना सुनकर मैं प्लेटफॉर्म पर ही टहलने लग गया तभी अचानक से फरक्का एक्सप्रेस अपने पूरे शबाब के साथ प्लेटफार्म नंबर दो पर शांति पूर्वक आ करके खड़ी हो गई चूंकि मैंने नाम पढ़ लिया था इसलिए तुरन्त एक्टिव होते हुए अपनी ट्रिप मेम्बर्स को इनफॉर्म करके अपने बोगी में प्रस्थान किया, इसलिए आप लोग भी यथा सम्भव ऑनलाइन चेक करते रहें नही तो ऐसा ही होता कि हम लोग बैठे रह गए होते और ट्रेन निकल गयी रहती और हम लोग भी रह गए होते यंही। ट्रेन के चलने तक भी किसी प्रकार की कोई एनाउंसमेन्ट नही सुनाई दिया फरक्का एक्सप्रेस के संदर्भ में।

चूंकि तत्काल निकलने का प्लान हुआ था इसलिये हम लोगों को दूसरे फास्ट ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं मिल पाया तो ये ट्रेन केवल पटना तक के लिए हम लोगों ने बुक किया था उसके बाद राजेंद्र नगर टर्मिनल से गुवाहाटी तक के लिए कामाख्या कैपिटल एक्सप्रेस का चुनाव किया गया क्योंकि उस समय सिर्फ उसी में सीट खाली दिख रही थी। आप लोगों को बता दूं कि भूल कर भी इन दोनों ट्रेन से कभी सफर मत करिएगा, सिर्फ इमरजेंसी के समय यह काम देंगे अन्यथा कोई फास्ट ट्रेन ले लीजिएगा। जो सफर हमे 18 से 20 घंटे में पूरा करना चाहिए था उस सफर में हम लोगों के लगभग 36 घंटे लग गए,तो अगर समय बचाना हो तो आप लोग इन दोनों ट्रेनों से यात्रा मत करिएगा चूंकि हमारी फैमिली लंबी थी हम टोटल ग्यारह सदस्य (6 वयस्क, 5 बच्चे) जा रहे थे इसलिए हम लोगों को थोड़ा सा आसान वाला रास्ता अपनाना पड़ा।

हमारी अगली ट्रेन रात में 11 बजे थी और ये ट्रेन पहले ही डेढ़ से दो घंटे लेट थी और इसके पहुचने का समय रात के 9:30 बजे था, एक बार तो लगा कि अगली ट्रेन कंही छूट न जाये, सबकी सांसे अटकी हुई थीं, सफर में अगर रोमांच न रहे तो सफर का मजा नही आता, जंहा कंही भी ट्रेन रुकती तो हम लोग सोचते कि काश धक्का लगा के ही ले चलते आगे तो और लेट न होती ये ट्रेन, और अगली ट्रेन पकड़ पाते समय से, फिलहाल ये ट्रेन पहुची हमारे स्टॉप पर, थोड़ी लेट ही सही, फिर एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक पहुचने पहुचने में अगली ट्रेन भी आकर लग चुकी थी, चूंकि उसे वंही से बनकर चलना था तो थोड़ी पहले लग गयी और हम लोगों ने इत्मीनान से अपने अपने अपने लगेज को सही जगह अटकाया क्यों कि ये रात और अगला पूरा दिन इसी ट्रेन में बिताना था।

फिर हम सबने घर से बना के लाया गया भोजन मिल बांट कर डिनर के रूप में खाया और फिर अपने अपने बेड पर चल दिये सोने..

(फरक्का एक्सप्रेस द्वारा राजेन्द्र नगर टर्मिनल तक का स्लीपर का किराया प्रति व्यक्ति लगभग 180 ₹, राजेन्द्र नगर टर्मिनल से गुवाहाटी तक स्लीपर का किराया लगभग 480 ₹ प्रति व्यक्ति लगा)

चूंकि इस ट्रेन का सफर छोटा था (लगभग 5 घण्टे का मात्र) तो हम लोगों ने इस सफर में अलग से कोई सामान खाने पीने के लिए नही लिया, पानी के लिए अलग से 15 लीटर का मिल्टन बॉटल ले के गए थे जो घर से ही भर लिया गया था। तो पानी की कमी इस चिलचिलाती गर्मी में उसी से पूरी हो गयी।


इस तरह से हम लोग अपने पहले दिन की यात्रा पूर्ण करते हैं अब मिलते हैं कल।

अगले पूरे दिन का सफर ट्रेन में ही बीता जिसका अनुभव बड़ा रोमांचक और ज्ञानवर्धक रहा, वही ज्ञान और जानकारी प्राप्त करने के लिए इन्तेजार करें अगली पोस्ट का

तब तक कमेंट में अंदाजा लगाएं कि गुवाहाटी से किस स्टेट की ओर हमारा सफर हो सकता है..जो मित्र जानते हैं वो अगली पोस्ट तक संशय बरकरार रखें..

क्रमशः








Comments

Popular posts from this blog

Weekend Trip to Silhat Dam as well as Nagwa Dam, Sonbhadra, UP, India

यात्रा की शुरुआत हम लोगों ने सबसे पहले सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज मुख्यालय से शुरू की वहां हम लोगों ने पता करने पर पाया कि कुछ ही दूर पर रामगढ़ नाम का एक बाजार है जहां से सिलहट डैम और नगमा डैम के लिए रास्ते जाते हैं और यह भी पता लगाया कि वहां आसपास रुकने के लिए कोई भी होटल या कोई भी धर्मशाला वगैरह नहीं है हम लोगों ने वहां से कैब ली और आगे नई बाजार होते हुए रामगढ़ बाजार पहुंचे लगभग 30 किलोमीटर की दूरी आधे घंटे में तय हुई  रास्ता अच्छा था। रामगढ़ बाजार से थोड़ा आगे बढ़ने पर पन्नू गंज थाना पड़ता है जहां से दाहिने साइड हम लोगों ने अपनी गाड़ी मोड़ ली। उस रास्ते से करीब 4 किलोमीटर आगे जाने पर एक नहर मिलती है उस नहर  की तरफ हम लोग बाएं मुड़ गए और उसी नहर को पकड़ के आगे बढ़े । स्थानीय लोगों ने बताया कि यह नहर सिलहट डैम से होकर आ रही है हम लोग उसी नहर के किनारे किनारे आगे बढ़ते चले गए रास्ता बढ़िया है बाइक से भी जाने लायक है फोर व्हीलर से भी जाने लायक है जिस भी साधन से आप जाना चाहें, जा सकते हैं। थोड़ी ही देर में हम लोग पहुंच गए पहुंचने के बाद हल्की बारिश हो चुकी थी मौसम बहुत सुहावना...

पूर्वोत्तर राज्य की सैर (छठा दिन)

अपनी यात्रा के अगले दिन हम लोग निकल पड़ते हैं अपने उस पड़ाव की तरफ जंहा के लिए इतनी दूर से चले थे..तवांग तवांग, अरुणाचल प्रदेश का एक बहुत ही खूबसूरत और विश्व प्रसिद्ध परिक्षेत्र है। यंहा की मॉनेस्ट्री एशिया में सबसे ऊंचाई पर स्थित मॉनेस्ट्री मानी जाती है जंहा बुद्धिज्म की शिक्षा दीक्षा भी प्रदान की जाती है और इसी क्षेत्र से हम लोगों को तिबतन सभ्यता की जानकारी भी प्राप्त होती है। दिरांग से लगभग 140 किलोमीटर दूर स्थित इस जगह को जाने वाले रास्ते पर न जाने कितने पिकनिक स्पॉट हैं जंहा आप रुक कर उन पलों का भरपूर लुत्फ उठा सकते हैं। इसी क्रम में दिरांग से थोड़ा आगे बढ़ने पर एक मोहन कैम्प नामक जगह पड़ती है जंहा होटल समझाना पर हम लोगों का ब्रेकफ़ास्ट हुआ, जो कि दिरांग से लगभग 37 किलोमीटर दूर NH13 पर बना था, उसके आस पास और भी चार छह होटल तथा आठ दस दुकानें भी थीं जंहा नेपाल और चीन के विभिन्न खाद्य पदार्थ मिलते हैं। जिनकी कीमत व्यक्ति को देखकर अलग अलग बताया जाता है, तो आप थोड़ा समझदारी से ही क्रय करें। ये एक ऐसा स्थान है जंहा दोनो तरफ से आने वाली गाड़ियां रुकती हैं और नाश्ता/भोजन वगैरह करते हैं। यंहा से ल...

पूर्वोत्तर राज्य की सैर (तीसरा दिन,भाग एक)

रात के 12 बजे के आस पास सोये ही थे कि 3 बजे गाड़ी वाले भाई साहब का फोन आ गया कि सर मैं किधर आऊं रिसीव करने, उनको व्हाट्सएप पर लोकेशन भेजी और वो आ गए हमारे होटल, फिर जल्दी जल्दी नहा धो के निकले होटल से बाहर.. अरे ये क्या ! सुबह के चार बजे उजाला परिवार के सदस्य ये देख के चकित, चूंकि मै नार्थ ईस्ट का ट्रिप कर चुका था तो मुझे इतनी हैरानी नही हुई लेकिन वो सुबह गुवाहाटी की एकदम मजेदार। हम लोग जल्दी से पहुचे कामाख्या जंक्शन जंहा हमारे अन्य साथी हमारा इन्तेजार कर रहे थे। मौसम बहुत ही खुशनुमा और ठंडा था, ठंड इतनी सी थी कि रात में AC चलाते ही बंद करना पड़ा। हमारे ड्राइवर भाई साहब ने जल्दी जल्दी सामान ऊपर चढ़ा के बड़ी सी पॉलिथीन से ढक दिया ताकि रास्ते मे बारिश होने पर भी बैग वगैरह न भीगे। आज की यात्रा काफी लंबी थी तो जितना जल्दी हो सकता था निकलना जरुरी था। अब मेरे लिए एक और अग्नि परीक्षा थी वो ये कि श्रीमती जी इतनी लंबी दूरी की यात्रा कभी की नही थी और उन्हें गाड़ी में वोमिटिंग वगैरह की शिकायत रहती है, उनके दिमाग मे अभी तक के सफर में सिर्फ यही बात कौंध रही थी कि कैसे जाऊंगी छोटी गाड़ी से। हमने उन्ही के ...